Friday 1 March 2019

जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिये व्याख्यान का आयोजन

भारतीय राज-व्यवस्था के विविध पहलुओं पर डाला प्रकाश

लाडनूँ, 1 मार्च 2019। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के हितार्थ संचालित रोजगार परामर्श केन्द्र में छात्राओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध करवाने हेतु भारतीय राज-व्यवस्था विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। प्राचार्य आनन्द प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस व्याख्यानमाला में राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य डाॅ. बलबीर सिंह चारण ने छात्राओं को भारतीय राज-व्यवस्था से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर परीक्षाओं की तैयारी के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण से पूर्व राज-व्यवस्था की संक्षिप्त जानकारी दी तथा वर्तमान राज-व्यवस्था के पहलुओं को विस्तार से व्याख्यायित किया। अन्त में रोजगार परामर्श केन्द्र प्रभारी अभिषेक चारण ने आभार ज्ञापित किया तथा समय-समय पर प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु इस प्रकार के व्याख्यान आयोजित करने के लिए आश्वस्त किया गया।

No comments:

Post a Comment