Tuesday, 2 October 2018

जैन विश्वभारती संस्थान में महात्मा गांधी के 150वें जयंती दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

जरूरतों और आय के संतुलन से ही दूर होगी आर्थिक असमानता- कक्कड़

लाडनूँ, 2 अक्टूबर 2018। महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संस्थान के अहिंसा एवं शांति विभाग के तत्वावधान में यहां आचार्य महाप्रज्ञ-महाश्रमण आॅडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुलसचिव विनोद कुमार कक्कड़ ने आवश्यकता और आय के संतुलन को आवश्यक बताते हुये कहा कि महात्मा गांधी का यह मुख्य सिद्धांत था कि अपनी जरूरत के लिये आमदनी करनी चाहिये, लेकिन अपनी आमदनी के लिये जरूरतों को बढाना नहीं चाहिये। उन्होंने देश की आबादी के एक प्रतिशत के पास आय का एकत्रिकरण और 75 प्रतिशत आबादी की आवश्यकतायें तक पूरी नहीं हो पाने को अनुचित व असंतुलन बताते हुये कहा कि इससे जो आम नागरिक की प्रति व्यक्ति आय का औसत निकाला जाता है, वह कभी सही नहीं कहा जा सकता है। महात्मा गांधी ने इसी कारण जरूरतों के हिसाब से आय को बढाने की आवश्यकता बताई, ताकि आय का वितरण आम आदमी तक पहुंचना समान रूप से संभव हो सके। कक्कड़ ने यह भी बताया कि महात्मा गांधी ने अहम के त्याग को महत्व दिया था, क्योंकि अहम के कारण ही हिंसा का जन्म होता है। अहम व्यक्तियों को परस्पर एक दूसरे से दूर करता है और हिंसा का पैदा करता है। कोई भी व्यक्ति कोई पद ग्रहण करता है तो उसे अहम को छोड़ कर पद की गरिमा को बनाये रखना चाहिये। इससे छोटी-मोटी समस्यायें तो स्वतः ही दूर हो जाती है।

गांधी प्रतिपादित मूल्यों को अपनाने की जरूरत

कार्यक्रम में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने महात्मा गांधी के जीवन के अनेक अछूते प्रसंगों का उल्लेख किया तथा उनके द्वारा प्रतिपादित जीवन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत भारत सरकार ने स्वच्छ भारत का नारा देकर महात्मा गांधी के आदर्शों को क्रियान्वित करना शुरू किया है और इस मुहिम में पूरा देश खुले में शौच मुक्त होने जा रहा है और पूर्ण स्वच्छता की ओर संकल्पबद्ध होकर आगे बढ रहे हैं। शोध निदेशक प्रो. अनिल धर ने महात्मा गांधी के बताये मूल्यों पर चलने की आवश्यकता बताई। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने बताया कि गांधी ने सर्वांगीण शिक्षा पर जोर दिया था तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता बताई। योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने गांधी के आदर्शाें पर चलते हुये दलितों से दूरियां घटाने पर बल दिया। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. गोविन्द सारस्वत ने गांधी के सत्य व अहिंसा के रास्ते में समस्त समस्याओं के समाधान का मार्ग बताया और वंचितों के उत्थान पर ध्यान देने की जरूरत बताई। कार्यक्रम में मुमुक्षु सारिका, छात्र पारस जैन व मेहनाज बानो ने भी अपने विचार प्रकट किये। डाॅ. प्रगति भटनागर ने अंत में आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रो. रेखा तिवाड़ी, आरके जैन, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. मनीष भटनागर, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. सत्यनारायण भारद्वाज, डाॅ. योगेश जैन, डाॅ. विकास शर्मा, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. भाबाग्रही प्रधान, डाॅ. अशेाक भास्कर, डाॅ. पुष्पा मिश्रा, अभिषेक चारण, सोनिका जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अहिंसा एवं शांति विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. जुगलकिशोर दाधीच ने किया।

रैली निकाल कर दिया जागरूकता का संदेश

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों की स्वयंसेविकाओं ने जन-जागरूकता रैली का आयेाजन किया। रैली में छात्राओं ने विविध नारे लिखी तख्तियां लेकर एवं नारे लगाते हुये महात्मा गांधी के संदेशों को आम जन तक पहुंचाया। रैली को मंगलवार को प्रातः संस्थान परिसर से आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर प्रो. अनिल धर, डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, डाॅ. प्रगति भटनागर, सोनिका जैन आदि उपस्थित रही। एनएसएस ने गत 15 सिसतम्बर से एक पखवाड़े का आयेाजन करके विविध कार्यक्रमों व प्रतियागिताओं का आयोजन किया। इनमें सम्पूर्ण परिसर की साफ-सफाई, स्वच्छमा से सम्बद्ध प्रतियागिताओं में निबंध लेखन, गायन व पोस्टर प्रतियोगिता शामिल थी। मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सरिता शर्मा, द्वितीय महिमा प्रजापत व तृतीय नर्मदा धेतरवाल रही। पोस्टर प्रतियोगिता में मनोज दुसाद प्रथम एवं बीनू द्वितीय रही। गायन में अर्चना शर्मा प्रथम, निलोफर व प्रियंका सोनी द्वितीय तथा सरिता शर्मा तृतीय रही। एनएसएस की समस्त छात्राओं को स्वच्छता की डाॅक्यमेंटरी फिल्म दिखाई गई। मंगलवार को समस्त विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये। इस पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि जगदीश यायावर थे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. जुगल किशोर दाधीच व डाॅ. प्रगति भटनागर ने किया।

प्रतियेागिताओं का आयोजन

संस्थान में महात्मा गांधी जयंती के 150वें जयंती उत्सव के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें भजन प्रतियोगिता में 28 प्रतिभागी छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से प्रथम स्थान पर पूजा कुमारी रही। द्वितीय स्थान पर मुमुक्षु आरती व तृतीय स्थान पर मुमुक्षु सारिका रही। नाटक प्रतियोगिता में सम्भागी रहे 20 प्रतिभागियों में से रश्मि एवं समूह ने प्रथम स्थान और नन्दिनी एवं समूह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में निर्णाक डाॅ. पुष्पा मिश्रा व डाॅ. गिरधारीलाल शर्मा थे। पोस्टर प्रतियोगिता में संस्थान की कुल 23 विद्यार्थी प्रतिभागी रही, जिनमें से प्रथम स्थान पर मनोज, द्वितीय किरण एवं तृतीय रीतिका दाधीच व प्रीति फुलफगर रही। श्लोगन प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागियों में से पहले स्थान पर यास्मीन बानो, द्वितीय पारस जैन व तृतीय स्थान पर रूचिका दाधीच व रीतिका दाधीच रही। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में अपूर्वा व मुकुल सारस्वत रही।

छात्राओं व शिक्षकों ने मिल कर की सफाई

संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभाग के विभिन्न परिसरों की साफ-सफाई का विभाग के शिक्षकों डाॅ. मनीष भटनागर, डाॅ. भाबाग्रही प्रधान, डाॅ. विष्णु कुमार, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. गिरधारी लाल शर्मा, दिव्या राठौड़, मुकुल सारस्वत आदि ने छात्राओं के साथ मिलकर सफाई-कार्य में अपना श्रमदान किया।

Monday, 1 October 2018

जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

सेना की बदौलत ही सुरक्षित हैं हम और देश की सीमायें- प्रो. जैन

लाडनूँ, 1 अक्टूबर 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर जवानों की कीर्ति का स्मरण किया गया तथा छात्राओं को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान की गई। विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने कार्यक्रम में बताया कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों के सीमा-पार स्थित ठिकानों को नष्ट करने के लिये सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक को गोपनीय तरीके से केवल चुनिन्दा लोगों तक सीमित जानकारी के साथ किया गया आकस्मिक हमले के रूप में क्रियान्वित किया जाता है, जिसमेें आंतकियों के छिपे ठिकानों को लक्ष्य बनाया जाता है। इसमें किसी भी नागारिक या अन्य किन्हीं लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाता है। प्रो. जैन ने बताया कि हम सभी नागरिगण एवं देश की सीमायें सैनिकों की देशभक्ति के कारण ही सुरक्षित हैं। हमें भी उनके शहीद हो जाने की स्थिति में उनके परिवार जनों की सहायता व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिये। कार्यक्रम में सभी छात्राध्यापिकायें एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

Wednesday, 26 September 2018

जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के पदाधिकारियों ने किया जैविभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री का स्वागत समारोह आयोजित

जैन विश्वभारती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने किया दायित्व ग्रहण

लाडनूँ 26 सितम्बर 2018। जैन विश्वभारती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मुख्य ट्रस्टी व अन्य पदाधिकाारियों के बुधवार को यहां दायित्व ग्रहण के लिये आने पर यहां उनका भावभीना स्वागत किया गया। जैन विश्वभारती के पहली पट्टी गेट पर जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ व स्टाफ तथा निवर्तमान अध्यक्ष रमेश बोहरा आदि ने उन्हें तिलक करके एवं साफे पहना कर स्वागत किया। उन्हें ढोल-नगाड़े के साथ जैन विश्वभारती में प्रवेश करवाया गया। सभी नये पदाधिकारियों ने जैन विश्वभारती में स्थित आचार्य तुलसी स्मारक पर दर्शन व पूजा-अर्चना की तथा मुनि चमपालाल भाईजी महाराज की समाधि पर दर्शन किये। इसके बाद वे सभी यहां भिक्षु विहार में विराजित मुनिश्री जयकुमार के दर्शनों के लिये पहुंचे तथा उनसे सभी ने आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द संचेती व अन्य पदाधिकारियों परिसर में स्थित 108 फुट ऊंचे जैन-ध्वज को रिमोट से बटन दबा कर फहराया। इसके बाद उन्होंने सचिवालय में पहुंच कर अपना दायित्व ग्रहण किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द संचेती के साथ मुख्य ट्रस्टी मनोज लूणिया, उपाध्यक्ष अरूण संचेती, मंत्री गौरव जैन, सहमंत्री अशोक चिंडालिया व जहवन मल मालू, कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद बैद व उम्मेद कोचर थे। इन सबका स्वागत कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, कुलसचिव विनोद कुमार कक्कड़, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश बोहरा, निवर्तमान मुख्य ट्रस्टी भागचंद बरडिया, प्रो. बीएल जैन, प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी, डाॅ. प्रद्युम्र सिंह शेखावत, डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, डाॅ. जसबीर सिंह, डाॅ. भाबाग्रही प्रधान आदि उपस्थित थे।

संगठित टीम के सहयोग से देंगे संस्था को नई उंचाईयां- संचेती

लाडनूँ, 27 सितम्बर 2018। जैन विश्वभारती के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द संचेती ने कहा है कि तेरापंथ धर्मसंघ के महत्वपूर्ण संस्थान के रूप में जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का नाम हम गौरव के साथ ले सकते हैं। आचार्य तुलसी ने इसे समाज की कामधेनु कहा था। आचार्य महाप्रज्ञ व आचार्य महाश्रमण ने भी इस संस्थान को महत्वपूर्ण और जनमानस में चरित्र-निर्माण का संस्थान कहा था। तीन आचार्यों का आशीर्वाद साथ लिये यह संस्थान निरन्तर उन्नति कर रहा है। जैन विश्व भारती का अध्यक्ष पद संभालने से इस संस्थान से जुड़ने का सुअवसर भी मिला है। इसका वे पूरा सदुपयोग करेंगे। उन्होंने यहां आचार्य महाप्रज्ञ-महाश्रमण आॅडिटोरियम में संस्थान द्वारा उनके दायित्व ग्रहण के पश्चात आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। समारेाह के मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने संस्थान को निरन्तर सहयोग की भावना अभिव्यक्त की तथा कहा कि उन्हें संगठित टीम का साथ मिला है, इन सबके निरन्तर सहयोग से वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन कर पायेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष रमेश बोहरा ने संस्था की नई टीम को बधाई देते हुये कहा कि सामने आचार्य महाप्रज्ञ का रजत जयंती वर्ष और जैन विश्व भारती का स्वर्ण जयंती वर्ष की समस्त जिम्मेदारी इस टीम पर है।

नई सोच व क्षमतावान है नई सोच

समारोह की अध्यक्षता करते हुये कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने जैन विश्व भारती की स्थापना से लेकर वर्तमान स्वरूप तक के सफर का विवरण प्रस्तुत करते हुये स्थापना और विकास के कार्य में सहयोगी रहे सभी जनों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि समय बदलने से विकास की संभावनाओं में परिवर्तन आया है। मातृसंस्था जैन विश्व भारती का सतत सहयोग संस्थान को मिलता रहा है। आचार्यों ने भी कहा था कि समाज और मातृसंस्था को संस्थान पर बराबर ध्यान देते रहना चाहिये। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र चैरड़िया, डाॅ. धर्मचंद लूंकड़ व रमेश बोहरा का उल्लेख उनके कार्यों व विशेषताओं का हवाला देते हुये संस्था की प्रगति में दिये गये योगदान के लिये किया तथा मुख्य ट्रस्टी भागचंद बरड़िया का योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिये चिंतन की मूक भूमिका के लिये उल्लेख किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष अरविन्द संचेती को क्षमतावान व नई सोच का व्यक्तित्व बताया। मंत्री गौरव जैन को आज तक का सबसे युवा मंत्री बताते हुये कहा कि उनका बड़े कारोबारियों से उच्च सम्पर्क हैं तथा नवीन तकनीक को सबसे पहले आजमाने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने प्रधान ट्रस्टी मनोज लूणियां सहित पूरी टीम को श्रेष्ठ संयोग व क्षमतावान बताया तथा कहा कि इनसे संस्था को बल व विकास मिलेगा, संस्था नई उंचाइयों तक पहुंच पायेगी। उन्होंने बताया कि जैन विश्व भारती की स्थापना के 50 वर्ष इनके कार्यकाल में होने जा रहे हैं, तो इनकी जिम्मेदारियां अधिक बढ गई हैं।

बेहिचक सुझाव दें लाडनूँवासी

नवनिर्वाचित प्रधान ट्रस्टी मनोज लूणियां ने कहा कि समाज और गुरू ने उन पर जो विश्वास किया है, उसे वे कायम रखेंगे। उन्होंने लाडनूँवासियों से संस्था के हित में बेहिचक सुझाव देने की अपील की तथा कहा कि वे उन पर अमल करने में कोई संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने जैन विश्व भारती एवं जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) को एक-दूसरे का पूरक बताया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह संस्थान जो काम कर रहा है, उसके कारण कहीं भी इसका नाम लेने पर भी गौरव की अनुभूति होती है। नव निर्वाचित मंत्री गौरव जैन ने कार्यकर्ता के रूप में काम करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में विमल विद्या विहार सीनियर सैकेंडरी स्कूल की प्राचार्य वनिता धर, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अरूण संचेती, मुमुक्षु प्रेक्षा व मुमुक्षु सरिता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रारम्भ में दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया।

इन्होंने किया स्वागत-सम्मान

समारोह में नवनिर्वाचित टीम के अध्यक्ष अरविन्द संचेती, उपाध्यक्ष अरूण संचेती, मंत्री गौरव जैन, सहमंत्री अरूण चिंडालिया, जीवन मल मालू, कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद बैद व उम्मेद कोचर एवं निवर्तमान मुख्य ट्रस्टी भागचंद बरड़िया का शाॅल, स्मृति चिह्न व पुष्प गुच्छ प्रदान करके सम्मान किया गया। नई टीम को सम्मान करने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष रमेश बोहरा, कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़, ओसवाल पंचायत के प्रमुख सरपंच नरेन्द्र सिंह भूतोड़िया, विजय सिंह कोठारी, शांतिलाल बैद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हनुमान मल जांगिड़, कांग्रेस अध्यक्ष रामनिवास पटेल, भारत विकास परिषद के संरक्षक रमेश सिंह राठौड़, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के मंत्री राजेश खटेड़, ओसवाल सभा के अध्यक्ष छतरसिंह बैद, सैनी समाज के अध्यक्ष मुरली मनोहर टाक, मंत्री महावीर प्रसाद तंवर, बृजेश माहेश्वरी, अभय नारायण शर्मा, अरविन्द नाहर आदि शामिल रहे। अंत में विजयश्री ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन दूरस्थ शिक्षा की सहायक निदेशक नुपूर जैन ने किया।

Monday, 24 September 2018

जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में ‘‘भारतीय संस्कृति का भविष्य’’ विषयक व्याख्यान आयोजित

विश्व के अस्तित्व की सुरक्षा भारतीय संस्कृति से ही संभव- डाॅ. गुप्ता

लाडनूँ 24, सितम्बर 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की महादेवलाल सरावगी अनेकांत शोध पीठ के तत्वावधान में आचार्य तुलसी श्रुत-संवर्द्धिनी व्याख्यानमाला के अन्तर्गत सोमवार को यहां महाप्रज्ञ-महाश्रमण आॅडिटोरियम में ‘‘भारतीय संस्कृति का भविष्य’’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुनिश्री जयकुमार के सान्निध्य में आयोजित इस व्याख्यान कार्यक्रम में व्याख्यानकर्ता आरएसएस के उत्तर क्षेत्र संघचालक डाॅ. बजरंगलाल गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति से ही यह देश सुरक्षित है। विश्व के भविष्य के लिये भारत का रहना आवश्यक है और भारत के लिये भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाना होगा। भारत का प्राण तत्व इसकी संस्कृति ही है। केवल भौतिक रूप से अस्तित्व अलग है, लेकिन असली पहचान संस्कृति से ही होती है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के लिये कहा कि यह पुरातन है, लेकिन नित्य नूतन भी है। यह सनातन, शाश्वत, चिरन्तन है और निरन्तर विकासमान, नैतिक मूल्यों का प्रवाह है। यहां हर युग में मनीषी व आचार्य होते आये हैं और इसे सदैव नवीनता प्रदान करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज की मुख्य समस्या है कि संवेदना लुप्त होती जा रही है। इस पर ध्यान देना आवश्यक है। डाॅ. गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति प्रकृति को मातृत्व व देवत्व के रूप में लिया जाता है, जबकि पश्चिमी संस्कृति में प्रकृति को दासी स्वरूप में लेकर उसका उपयोग करते हैं। हम प्रकृति का शोषण नहीं, बल्कि दोहन करते हैं, लेकिन इसमें देने व लेने का क्रम नहीं टूटने देते। यहां गीता के अनुुसार सृष्टि चक्र, यज्ञ चक्र व प्रकृति चक्र की अवधारणा का पालन किया जाता है। उन्होंने भारत के जैविक परिवार, सर्वमंगलकारी चिंतन, विविधता में एकता, धर्म व नैतिकता आदि के बारे में विस्तार से बताते हुये भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला।

देश को बदलने के लिये नौजवान आगे आयें-सांसद मदनलाल सैनी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सांसद मदनलाल सैनी ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय संस्कृति अनेक विशेषताओं वाली संस्कृति है। यहां सामाजिक दायित्वों के बारे में व्यक्ति जिम्मेदार होता है और उस व्यक्ति के लिये समाज खड़ा हो जाता है। केवल अपनी ही सोचने वालों के बारे में समाज भी नहीं सोचा करता है। मंदिर में झुकने पर उस व्यक्ति का अहं तिरोहित हो जाता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि आज देश को तोड़ने वाली शक्तियां सक्रिय है। आतंकवाद को पैसा और पनाह देने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने नौजवानों से आह्वान किया कि वे ही इस देश को बदल सकते हैं। उन्होंने शिक्षा को डिग्री के लिये नहीं बल्कि देश की सेवा की शिक्षा भी जरूरी बताई। सैनी ने गाय के विनाश पर भी चिंता जताई तथा कहा किजैन समाज ने गाय की रक्षा का संकल्प लिया है और बहुत बड़ा काम हाथ में लिया है जो सराहनीय है। उन्होंने आचार्य तुलसी प्रणीत अणुव्रतों का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके द्वारा दिखाई गई दिशा को अगर थोड़ा सा भी ग्रहण किया जावे तो जीवन में बदलाव लाया जा सकता है।

भारतीय संस्कृति पुरातन है, पर सनातन है

व्याख्यानमाला को सान्निध्य प्रदान करते हुये मुनिश्री जयकुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति अतीत, वर्तामान व अनागत तीनों को समाहित रखती है। यह संस्कृति कभी समाप्त नहीं हो सकती। इसमें परिवर्तन, परिवर्द्धन व परिशोधन की संभावना हमेशा रहती है। जहां अनाग्रह पूर्वक परिवर्तन की प्रक्रिया चलती है, उसे कोई नष्ट नहीं कर सकता है। भारत में चाहे कोई युग रहा हो, यहां के संस्कार कभी समाप्त नहीं हो पाये हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति पुरातन है, लेकिन सनातन है। हमारी संस्कृति मिलन की, साथ बैठने की, साथ चिंतन करने की और साथ में निर्णय लेने की संस्कृति है।

जहां कर्मवाद और पुरूषार्थवाद हो वहां निराशा नहीं आती

संस्थान के कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति का आधार धर्म है। धर्म शाश्वत है इसलिये भारतीय संस्कृति भी शाश्वत है। इस संस्कृति में सुव्यवस्था है। चाहे आश्रमवाद हो, कर्मवाद व पुनर्जन्मवाद हो, यह व्यवस्था निरन्तर संस्कृति को पोषण देती है और विकसित करती है। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति आशावाद से ओतप्रोत है। इसमें जो कर्मवाद और पुरूषार्थवाद की धारा बहती है, उससे निराशावाद कभी नहीं आ सकता है। हम दूसरों को आत्मसात करने की परम्परा रखते हैं, हम दूसरों के विकास में बाधक नहीं बनते हैं। हम हर परिवर्तन को समावेश करके आगे बढ रहे हैं। हम प्रेय के बजाये श्रेय को महत्व देते हैं। त्याग, धैर्य और संतुलन जिस संस्कृति में समाविष्ट हो, वह संस्कृति कभी काल-कवलित नहीं हो सकती है। प्रारम्भ में दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने व्याख्यानमाला की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जैन विश्वभारती के मुख्य ट्रस्टी भागचंद बरड़िया व जीवनमल मालू विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचस्थ थे। इस अवसर पर प्रभारी डाॅ. योगेश कुमार जैन, रजिस्ट्रार विनोद कुमार कक्कड़, उपकुलसचिव डाॅ. प्रद्युम्न सिंह शेखावत, शोध निदेशक प्रो. अनिल धर, प्रो. दामोदर शास्त्री, प्रो. बीएल जैन, डाॅ. जुगल किशोर दाधीच, डाॅ. गोविन्द सारस्वत, डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान, हरीश शर्मा, अशोक सुराणा, सागरमल नाहटा आदि उपस्थित थे।

जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में एनएसएस दिवस मनाया

सेवा से जीवन में ताजगी आती है- प्रो. त्रिपाठी

लाडनूँ, 24 सितम्बर 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाईयों के संयुक्त तत्वावधान में एनएसएस दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि सेवा की भावना होने से ही जीवन की सफलता कही जा सकती है। सेवा हमेशा निःस्वार्थ होती है, जिसमें एक हाथ से सेवा करें तो दूसरे हाथ को आभास तक नहीं हो। सेवा का ढिंढोरा पीटना तो सेवा नहीं बल्कि केवल प्रदर्शन होता है। सेवा संवेदना के बिना संभव नहीं है। संवेदना से किसी के प्रति करूणा भाव जागृत होता है और सेवा के लिये व्यक्ति तत्पर हो जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन का महत्वपूर्ण गुण गतिशीलता सेवा से आता है। इससे जीवन में झरने की भांति ताजगी और पारदर्शिता रहती है। जिस प्रकार गतिहीनता के कारण ठहरा हुआ पानी सड़ जाता है, वहीं व्यक्ति गति के बिना किसी महत्व का नहीं रहता है। डाॅ. जुगल किशोर दाधीच ने कहा कि छोटे-छोटे संकल्पों के माध्यम से जीवन में सेवा भाव को सहज रूप से विकसित किया जा सकता है। सेवाभाव के जीवन में आने से व्यक्ति सरल, सहज, उदार, करूणामयी और सामाजिक बन जाता है। आचार्य कालू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की समन्वयक डाॅ. प्रगति भटनागर ने एनएसएस के स्थापना के समय से लेकर वर्तमान तक की गतिविधियों आदि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्वयं सेविका माधुरी सोनी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, कार्यक्रमों एवं सेवा कार्यों आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। प्रारम्भ में सरिता शर्मा ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया।

एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर अर्चना शर्मा रही। द्वितीय स्थान पर सरिता शर्मा और तृतीय स्थान पर निलोफर व प्रियंका सोनी रही। कार्यक्रम में कमल कुमार मोदी, रत्ना चैधरी, सोमवीर सांगवान, डाॅ. बलवीर सिंह, योगेश टाक, अपूर्वा घोड़ावत आदि उपस्थित थे।

Sunday, 23 September 2018

जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

सीखने की शैली ही नवीन ज्ञान की रचना को संभव बनाती है- प्रो. ज्ञानानी

लाडनूँ 23 सितम्बर 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के शुभारम्भ सत्र में शिक्षण शैली के सम्बंध में बोलते हुये मुख्य अतिथि प्रो. टीसी ज्ञानानी ने कहा है कि प्राच्य कक्षा शिक्षण विधि में केवल व्याख्यान व प्रवचन ही शामिल थे, लेकिन अब इसमें गतिविधि व प्रबंधन के सिद्धांत भी शामिल कर लिये गये हैं। शिक्षण की विभिन्न विधियों में एक नयी संकल्पना रचनावाद को लेकर आई है। इसमें विद्यार्थी द्वारा निरन्तर सीखने, अपने ज्ञान में वृद्धि करने, उसमें विस्तार व प्रसार करने तथा संशोधन करने की प्रक्रिया लगातार जारी रखता है, कक्षा प्रबंधन के अन्तर्गत विद्यार्थी के सीखने की शैली को समझने की जरूरत है, क्योंकि सीखने की शैली ही नवीन ज्ञान की रचना संभव बनाती है। बच्चों के ज्ञानात्मक व्यवहार में निरन्तर अंतर आया है। स्मार्ट फोन जैसे आविष्कारों ने शिक्षण शँैली को बदला है। कक्षा के वातावरण का प्रबंध छात्रों के सीखने पर पूरा प्रभाव डालता है।

प्रभावी शिक्षण के लिये प्रभावी संचार जरूरी

सत्र की अध्यक्षता करते हुये रजिस्ट्रार विनोद कुमार कक्कड़ ने कहा कि शिक्षण की तकनीक निरन्तर बदलती रहती है। इस प्रकार का बदलाव हर प्रबंधन एवं कार्य में आता है, लेकिन आवश्यकता इस बात की है कि हम इस बदलाव में अपने आप को कैसे ढालें। उन्होंने मनोवैज्ञानिक रूप से विद्यार्थियों में आने वाले अन्तर को समझ कर उनमें ज्ञान का संचार करने पर जोर दिया तथा कहा कि जब तक हमारे द्वारा सिखाई गई बात विद्यार्थी के मन-मस्तिष्क तक नहीं समाती तो वह सही संख्या नहीं कहा जा सकता। शिक्षा का प्रस्तुतिकरण एवं उसका छात्र में ग्रहण दोनों ही प्रभावी होने आवयश्क है और ऐसी पद्धति ही शिक्षण की श्रेष्ठ प्रणाली कही जा सकती है। विशिष्ट अतिथि प्रो. गोपीनाथ शर्मा ने संगोष्ठी में कहा कि जहां हमें ज्ञान से अपने असाचरण में बदलाव करना चाहिये, वैसे ही हमें अपने आचरण, व्यवहार और शब्द प्रयोग से विद्यार्थी में सिखाने का काम भी करना चाहिये।

सूचना और ज्ञान के अंतर को समझना आवश्यक

विशिष्ट अतिथि प्रो. संतोष मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा के लिये सम्प्रेषण महत्वपूर्ण है। जैसे-जैसे समय, परिस्थितियां बदलती है, वैसे-वैसे आवश्यकतायें बदलती है और आवश्यकतायें बदलने से शिक्षा के तरीकों में भी बदलाव आते हैं। हमें हमेशा शिक्षण को प्रभावी बनाने का प्रयास करना चाहिये। विषय, टॉपिक, परिवेश, विश्वविद्यालय के उद्देश्य, सीखने वाले छात्र आदि के आधार पर हमारे द्वारा शिक्षण कार्य करवाने की विधि में बदलाव आता है। उन्होंने शिक्षण की सुविधा पद्धति, तुलनात्मक पद्धति, सहकारी पद्धति आदि के बारे में बताया तथा कहा कि शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिये हमें खुद भी निरन्तर पढना होगा और अपनी समीक्षा भी करते रहना होगा। उन्होंने सूचना और ज्ञान के अंतर को भी समझाया और कहा कि दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। ज्ञान की क्रियान्विति व्यवहार में होनी आवश्यक है। सत्र के प्रारम्भ में शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने अतिथियों का परिचय करवाया। डाॅ. मनीष भटनागर ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्देश्यो ंपर प्रकाश डाला। डाॅ. गिरीराज भोजक, डाॅ. गिरधारीलाल, डाॅ. सरोज राय व डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। प्रारम्भ में छात्राओं ने मंगलाचरण व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अंत में डाॅ. भाबाग्रही प्रधान ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अमिता जैन ने किया। संगोष्ठी में डाॅ. प्रद्युम्र सिंह शेखावत, डाॅ. सावित्री शर्मा, डाॅ. संतोष शर्मा, शिवानी भेाजक, मनीष चैधरी, भावना पारीक, प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा, डाॅ. आभासिंह, डाॅ. जुगलल किशोर दाधीच, जेपी सिंह आदि राज्य भर से आये शिक्षक उपस्थित थे।

तकनीकी ज्ञान के साथ संस्कारों का बीज-वपन आवश्यक- प्रो. ऋजुप्रज्ञा

24 सितम्बर 2018। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुये प्रो. समणी ऋजुप्रज्ञा ने कहा कि वर्तमान में उस शिक्षणशैली की आवश्यकता है, जो विद्यार्थियों में ज्ञानवृद्धि के साथ संस्कारों के बीज भी बो सके। उन्होंने शिक्षण में तकनीक के प्रयेाग को वर्तमान की आवश्यकता बताते हुये कहा कि शिक्षक को तकनीकी संसाधनों पर अपनी निर्भरता कायम नहीं करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि शिक्षण शैली वह बेहतरीन है, जिसमंे कक्षा में सरसता बनी रहें, विद्यार्थियों को पढने में आनन्द आये और वे पढाई को बोझ या बोर करने वाला नहीं समझे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. दामोदर शास्त्री ने कहा कि विश्व का कोई भी मूल्य अच्छा या बुरा नहीं होता, बल्कि उसका उपयेाग हम किस रूप में कर रहे हैं और परिस्थितियां कैसी है, इन पर निर्भर करता है। उन्होंने शिक्षण के साथ क्रियात्मकता जरूरी बताते हुये कहा कि क्रियाकलाप शिक्षण को प्रभावी बना देते हैं। अभिज्ञान शाकुन्तलम, गीता आदि ग्रंथों मे आये सरस प्रसंगों को शिक्षणशैली में शामिल करके शिक्षण को रूचिकर, सरस व प्रभावी बनाया जा सकता है। संस्थान के कुलसचिव विनोद कुमार कक्कड़ ने राष्ट्रीय संगोष्ठी के सफल आयोजन की सराहना की तथा कहा कि समस्त शिक्षकों एवं छात्राध्यापिकाओं को इस संगोष्ठी का लाभ मिलेगा तथा इससे शिक्षण शैली में व्यापक सुधार की गुंजाइश बनेगी। संगोष्ठी में राजस्थान व अन्य प्रांतों के विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से शिक्षकों ने भाग लिया; संगोष्ठी के सम्भागी शिवम मिश्रा व रवीन्द्र मारू ने जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) और राष्ट्रीय संगोष्ठछी की सराहना की। कार्यक्रम का प्रारम्भ मंगलाचरण से किया गया। अतिथियों के स्वागत में मोनिका व समूह ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों का परिचय डाॅ. गिरीराज भोजक ने प्रस्तुत किया। डाॅ. भाबाग्रही प्रधान ने राष्ट्रीय संगोष्ठी की रिपोर्ट पेश की। अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. बीएल जैन ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. गिरधारीलाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में डाॅ. मनीष भटनागर, डाॅ. अमिता जैन, डाॅ. सरोज राय, डाॅ. आभा सिंह, मुकुल सारस्वत, देवीलाल कुमावत, दिव्याराठौड़ आदि उपस्थित थे।

Tuesday, 18 September 2018

गुजरात के भुज से आये विद्यार्थियों ने किया जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) का अवलोकन

समाज कार्य के अध्ययन से सकारात्मकता पनपती है- डाॅ. प्रधान

लाडनूँ 18 सितम्बर 2018। गुजरात के भुज स्थित बाबा नाहर सिंह काॅलेज के समाजकार्य विभाग के 70 विद्यार्थी अपने प्राचार्य डाॅ. गोविन्द एवं सहायक आचार्य डाॅ. हरीश के नेतृत्व में यहां जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) में शैक्षणिक भ्रमण के लिये आये। उन्होंने संस्थान के विभिन्न विभागों, काॅलेज, पुस्तकालय, परिसर आदि का अवलोकन किया तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां समाज कार्य विभाग के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर सबका स्वागत किया और उन्हें संस्थान व समाज कार्य विभाग के कार्यक्रमों, गतिविधियों, पाठ्यक्रमों आदि की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डाॅ. बिजेन्द्र प्रधान ने कहा कि समाज कार्य विषय ऐसा क्षेत्र है, जिसमें विद्यार्थी उच्च शिक्षा पाने के साथ-साथ देश की सेवा का अवसर भी प्राप्त करता है। समाज की किसी देश की संगठित इकाई होता है और इस क्षेत्र में काम करने से व्यक्ति सामाजिक और राष्ट्रीय एकता के रूप में परिपक्व बन जाता है। विद्यार्थी में इस विषय के अध्ययन से सकारात्मक सोच पनपती है और समाज में रचनात्मक कार्य करने के लिये प्रेरित होता है; उन्होंने बताया कि जैन विश्वभारती संस्थान से सोशल वर्क में स्नातकोत्तर करने वाले विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हो जाता है तथा वे केन्द्र, राज्य सरकारों तथा विभिन्न औद्योगिक, कार्पोरेट एवं एनजीओ से जुड़ कर अपना भविष्य संवार रहे हैं। उन्होंने दो संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच परस्पर ज्ञान के आदान-प्रदान की परम्परा को बेहतर बताते हुये कहा कि इससे वे अधिकतम जानकारियों से रूबरू हो पाते हैं। डाॅ. पुष्पा मिश्रा ने विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के अन्तर्गत संचालित पाठ्यक्रम की विषयवस्तु एवं उसके विविध आयामों के बारे में विस्तार से बताया। बाबा नाहर सिंह काॅलेज भुज के डाॅ. गोविन्द व डाॅ. हरीश ने अपने काॅलेज में समाज कार्य विभाग द्वारा संचालित की जाने वाली अनेक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में अपने-अपने अनुभव भी साझा किये। कार्यक्रम के अंत में सहायक आचार्य अंकित शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. विकास शर्मा ने किया।