Thursday 18 January 2018


शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित



          जैन विश्वभारती संस्थान के शिक्षा विभाग के तत्त्वावधान में एक दिवसीय ऐतिहासिक भ्रमण का आयोजन किया गया, जिसमें लाडनूं शहर के जैन मन्दिरों का भ्रमण शिक्षा विभाग के छात्राध्यापिकाओं एवं संकाय सदस्यों द्वारा किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राचीन धरोहर से रूबरू करवाना है। ये ऐतिहासिक मन्दिर भूगर्भ से प्राप्त 1100 वर्ष से भी प्राचीन जैन मंदिर सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस मंदिर में भूगर्भ से मूर्तियां, स्तम्भ, आलेख, अवशेष आदि पुरातात्विक प्रमाण है। इसमें तलगृह है जो कि बड़ा ही आकर्षक है। इसमें सरस्वती प्रतिमा है जो कि बड़ी ही सुन्दर है। इस मंदिर की नक्कासी अति सूक्ष्म एवं कलात्मक है। लाडनूं के सभी जैन मंदिरों का भ्रमण सूक्ष्म एवं कलात्मक है।
         मंदिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभमि से छात्राध्यापिकाओं को अवगत कराया गया। इस भ्रमण में विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन, डाॅ मनीष भटनागर, डाॅ बी. प्रधान, डाॅ विष्णु कुमार, डाॅ अमिता जैन, डाॅ सरोज राय, डाॅ गिरिराज भोजक, डाॅ आभा सिंह, मुकुल सारस्वत, डाॅ गिरधारीलाल शर्मा एवं छत्राध्यापिकाएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment